भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार की 48 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित

 


गिरीश कुमार चतुर्वेदी तीसरी बार बने जिला मीडिया संयोजक, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

प्रयागराज, 03 नवंबर (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज यमुनापार की 48 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवती प्रसाद पाल ने मंगलवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरीश कुमार चतुर्वेदी को तीसरी बार जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है।

घोषित सूची के अनुसार, रेवती प्रसाद पाल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष के रूप में सुभाष पयासी, आदेश कुमार सिंह पटेल, मुकेश कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्रा, सर्वेश कुमार पाण्डेय, शैलेश सिंह, शिवशंकर दीक्षित और उदय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के पद पर सलील कुमार तिवारी, अजंनी लाल और जीत नारायण श्रीवास्तव नियुक्त किए गए हैं।

जिला मंत्री के रूप में रामकृष्ण त्रिपाठी, विवेक कुमार, संजय कुमार केसरी, रामराज मौर्य, राकेश कुमार विश्वकर्मा, मुकेश कुमार निषाद, मनोज कुमार पाल और रूपेन्द्र तिवारी को शामिल किया गया है। भूपणदत्त शुक्ल को जिला कोषाध्यक्ष तथा पंकज केसरी और रमाकान्त पाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सत्यम पाल जिला कार्यालय मंत्री और नन्देश्वर त्रिपाठी तथा सुभाष चन्द्र पाण्डेय सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

गिरीश कुमार चतुर्वेदी को जिला मीडिया संयोजक, अरुण कुमार साहू और प्रवीण त्रिपाठी को सह मीडिया संयोजक तथा राकेश यादव को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। कार्तिक शुक्ल और कमलाकान्त विश्वकर्मा को सोशल मीडिया सह संयोजक, सुरेन्द्र केसरी को जिला आईटी संयोजक और पंकज मिश्र को सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद तिवारी जिला शोध प्रमुख तथा विवेक मिश्र और सुनील कुमार पाण्डेय सह शोध प्रमुख बनाए गए हैं।

इसके अलावा भोलनाथ, अमित सिंह साहू, विजय श्याम तिवारी, अशोक सिंह, विनय प्रजापति, अभिषेक शुक्ल, हजारी लाल पटेल, प्रवीण द्विवेदी, राकेश कुमार मिश्र, सुशील शुक्ला और गिरजा सोनी को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

भाजपा यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी एवं करछना मंडल के प्रवासी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल