मुम्बई से घर लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत
Feb 22, 2026, 21:50 IST
प्रयागराज, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर में रविवार को सड़क हादसे में मुम्बई से घर वापस लौट रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के मोहका गांव निवासी सुरेन्द्र गौतम (35) अमृत लाल की मौत हुई है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह बाम्बे से घर के लिए लौटा था। रविवार को वह सिविल लाइन से रोडवेज बस में बैठकर जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया ।
हादसे के बाद पुलिस टीम की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल