किसानों तक योजनाएं पहुंचाने और समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगा किसान मोर्चा : राजेश शुक्ल
रेवती पाल बने भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
प्रयागराज, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त यमुनापार जिलाध्यक्ष रेवती पाल के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में किसान मोर्चा प्रभावी भूमिका निभाएगा। यह विश्वास भाजपा प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने रेवती पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए व्यक्त किया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए रेवती पाल को प्रयागराज यमुनापार का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह बड़ोखर मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने रेवती पाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी। संगठन किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगा।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी और किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने भी रेवती पाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा और किसानों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल