वाराणसी में भाजपा के विधायक, मंत्री के विरुद्ध पंजीकृत है मुकदमा, लगाएंगे पोस्टर - कांग्रेस प्रवक्ता
वाराणसी, 29 मई (हि. स.)। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता संजीव सिंह ने वाराणसी में शुक्रवार काे आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध भाजपाई मंत्री, विधायक, एमएलसी एक साथ आपराधिक मुकदमों का हवाला देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जबकि वाराणसी में भाजपा के विधायक, मंत्री के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है और अब कांग्रेस पार्टी के महानगर कार्यकर्ता सीधे उनके पोस्टर लगाएंगे। कोई भाजपा नेता पोस्टर लगाने से रोक नहीं सकता है।
प्रवक्ता संजीव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न थानों में ज्ञापन और तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि पुलिस कुछ कर नहीं सकती। आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी की है। मंत्रियों, विधायक, एमएलसी और पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में हम कोर्ट जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद