सुलतानपुर एसपी ने पुलिस कर्मियाें के कार्यक्षेत्र में किए बदलाव
सुलतानपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। हाेली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था काे चाक चाैबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शनिवार काे बडे़ पैमाने में पुलिस कर्मियाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
एसपी ने एक निरिक्षक, पंद्रह उप निरिक्षक और हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल काे इधर से उधर किया है। इनमें निरीक्षक पंडित त्रिपाठी को जांच प्रकोष्ठ से अपराध शाखा लंभुआ का निरीक्षक बनाया है। उप निरीक्षक वासुदेव यादव फील्ड यूनिट में भेजा है। उप निरीक्षक ज्ञान बहादुर यादव को प्रभारी फिंगर प्रिंट बनाया गया है। उप निरीक्षक राम सिंह को जेल सुरक्षा पर लगाया गया है।
इनके अलावा उप निरीक्षक रमेश शुक्ला को लंभुआ, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार राय को बल्दीराय, उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह चौहान को कुड़वार, उप निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह को कुड़वार, उप निरीक्षक श्याम कुमार सिंह को न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक जगदीश यादव को लंभुआ, उप निरीक्षक संजय चौबे को लंभुआ, उप निरीक्षक भरत सिंह को बल्दीराय, उप निरीक्षक विजय प्रताप को बल्दीराय, उप निरीक्षक राम बाबू सिंह को बल्दीराय, उप निरीक्षक नदीम अहमद न्यायालय सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद पांडेय को हेड पेशी पर भेजा गया है। हेड कांस्टेबल को हेड मोहर्रिर कादीपुर, हेड कांस्टेबल राज कमल तिवारी को हेड मोहर्रिर मोतिगरपुर, आरक्षी अजीत यादव को फील्ड यूनिट, हेड कांस्टेबल शशिकांत मिश्रा को हेड मोहर्रिर हलियापुर बनाया है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार को गोसाईंगंज, हेड कांस्टेबल रिजवान अहमद को हेड पेशी सीओ कादीपुर, कांस्टेबल अरविन्द कुमार पासवान को फील्ड यूनिट, हेड कांस्टेबल अबू हमजा को सीसीटीएनएस कूरेभार और हेड कांस्टेबल राजकुमार शुक्ला को एसओजी से कादीपुर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त