मुरादाबाद महानगर में 725 से अधिक बूथों पर 12 हजार लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

 


मुरादाबाद, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 134वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 725 से अधिक बूथों पर 12 हजार से अधिक लोगों ने सुना। मुरादाबाद, 28 नगर विधानसभा के चंद्रनगर मण्डल के शक्ति केंद्र झांझनपुर के बूथ संख्या 343 पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा नेत्री अल्पना रितेश गुप्ता ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारतीयों में खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी को लेकर हमेशा विशेष आकर्षण रहा है।

अल्पना रितेश गुप्ता ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारे देश में आज भी सदियों पुरानी वेधशालाएं मौजूद हैं। यहां अद्भुत गणितीय खोज हुई हैं। नेविगेशन हो, पंचांग हो, या हमारे पर्व-त्योहार, इन सबका संबंध आकाश और तारों से रहा है। हमारे यहां एस्ट्रोनॉमी ने हर पीढ़ी में कौतूहल जगाया है। उसे अन्वेषण के लिए प्रेरित किया है। आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, भरत टंडन, अर्चित गुप्ता आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों का शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल