यूपी पीईटी परीक्षा: फर्रुखाबाद के 22 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न परीक्षा,4.519 अभ्यर्थी अनुपस्थित

 


फर्रुखाबाद, 01 नवंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (यूपी पीईटी)-2026 परीक्षा के लिए जनपद में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार काे आयाेजित प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।दाेनाें पालियाें में मिलाकर करीब 4.519 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में कुल 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,378 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2,310 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 73.42 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी कुल 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,479 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 2,209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा की द्वितीय पाली में कुल 74.57 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

उन्हाेंने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्यवाही की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गईं। जनपद में परीक्षा का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया गया तथा परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के सुचारु संचालन में सहयोग करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर