वाराणसी में पीडीए व्यापारी सम्मेलन 30 अक्टूबर को, 2000 से अधिक व्यापारी हाेंगे शामिल
वाराणसी, 26 अक्टूबर (हि. स.)। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सोमवार को वाराणसी के सरोजा पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से पांच जुलाई 2026 से राज्य में अभी तक 17 मंडलों में पीडीए व्यापारी सम्मेलन हो चुके हैं। 18 वें मंडल के रूप में वाराणसी में व्यापारी पीडीए सम्मेलन होना तय हुआ है।
प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वाराणसी मंडल का आयोजन 30 अक्टूबर को वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस के एसी सभागार में सुबह 10 बजे से व्यापारी बंधुओं की मौजूदगी में शुरू होगा। समाजवादी व्यापार सभा की ओर से आयोजित इस पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर से लगभग दो हजार से अधिक व्यापारी, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि एकत्रित होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद