उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

 


लखनऊ, 13 जुलाई (हि.स.) उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात को शासन ने बड़े पैमाने में पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

तबादले के क्रम में प्रशांत कुमार नायक को उप जिला अधिकारी उन्नाव से उप जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। कुमार संजय मैनपुरी से गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर से विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ अरविंद कुमार सिंह को विशेष कार्य अधिकारी नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से उप जिलाधिकारी मैनपुरी, मनोज कुमार को उप जिलाधिकारी बस्ती से जालौन, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, योगेश कुमार को कौशांबी से सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच, अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर से सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ, ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संत कबीर नगर से गौतम बुद्ध नगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से उप जिला अधिकारी मैनपुर बनाया है। कानपुर देहात से सुरभि को बागपत,पूनम गौतम को लखनऊ से बांदा भेजा गया है। इसके अलावा भारी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।

----------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक