मंडल आयोग ने पिछड़े वर्गों को लोकतंत्र में भागीदारी और प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया : डॉ. मानसिंह यादव

 


सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीपी मंडल की जयंती मनाई गई, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को किया याद

प्रयागराज, 25 अगस्त (हि.स.)। सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए स्व. वीपी मंडल का संघर्ष ऐतिहासिक रहा। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी और प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी समाप्त करने की लड़ाई आज भी जारी है। यह बातें मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री स्व. वीपी मंडल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहीं।

उन्होंने कहा कि स्व. वीपी मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा केवल अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान दिलाना भी इसका उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. वीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

जिला अध्यक्ष अनिल यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वीपी मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में समानता, सम्मान और विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट, कमला यादव, राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर, महेंद्र निषाद, संतलाल वर्मा, केके यादव उर्फ बच्चा, महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नंदलाल पटेल, राजू पासी, नाटे चौधरी, जगदीश यादव, हरे कृष्ण ओझा, रिटायर्ड मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव, रवि मिश्रा, आरएन यादव, संजू यादव, इम्तियाज शमी, राम सागर, सऊद अहमद, दिलीप उर्फ बबलू सोनी, कृपा शंकर बिंद, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी, शानू वारसी, संगीता पटेल, संगम लाल मौर्य, मकबूल हासमी, रामसेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल, मृत्युंजय पांडेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल