अनाथालय में दीपावली मनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए विधायक सौरभ

 




वाराणसी, 09 नवम्बर (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते वाराणसी कैंट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अनाथालय के बच्चों संग दीपावली की खुशियां मनायी। उनकी तमाम फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बालिका गृह, राजकीय बाल गृह तथा काशी अनाथालय में दीपावली मनाई। इस अवसर पर विधायक ने बच्चों के साथ में पटाखों को जलाया, मिठाईया बांटी और बच्चों के मन की बातों को सुना।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अनाथालय में दीपावली पर कहा कि वह अपने साथ अनार, चरखी, रॉकेट, फुलझड़ी, चटाई, स्काई शॉट जैसे पटाखें और मिठाईया लेकर बच्चों के बीच में गए थे। बच्चों के साथ खुशियों को बांटकर उन्हें भी बहुत अच्छा महसूस हुआ। बच्चों के चेहरे की प्रसन्नता भी उन्हें प्रसन्न कर गई। वही, अनाथालय के बच्चों ने विधायक सौरभ के पटाखें लेकर आने पर उन्हें धन्यवाद दिया और गले मिलकर दीपावली की खुशियां मनायी। बच्चों ने खुशी के अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव को वहां बार बार आने के लिए भी कह दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद