पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने की जनसुनवाई

 


फिरोजाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने बुधवार को फिरोजाबाद में भ्रमण के दौरान ग्राम-धीरपुरा टूण्डला थाना नगला सिंघी तथा ग्राम-प्रसादपुर एका में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो से उपस्थित जनमानस को अवगत कराया, साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर मौकेे पर त्वरित निराकरण कराया।

जन चौपाल कार्यक्रम में तहसील एवं ग्राम स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़