केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जाैनपुर किया 3650 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण
जौनपुर, 05 नवंबर, (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार काे जाैनपुर में 3650 करोड़ रुपये की आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इनमें 3210 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 509 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इन परियोजनाओं से जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आसपास के जिलों और प्रमुख शहरों तक आवागमन आसान हो जायगा।
केंद्रीय मंत्री गडकरी गुरुवार काे दाेपहर मुंगरा बादशाहपुर स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी परियाेजनाओं का लाेकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयाेजित कार्यक्रम काे संबाेधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश यादव व अन्य सांसद व विधायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मंत्रालय की विभिन्न परियाेजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। उन्हाेंने उप्र में किये जा रहे विकास कार्याें का जिक्र किया। उन्हाेंने जाैनपुर में मुंगरा बादशाहपुर बाइपास का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुंगराबादशाहपुर बाईपास का निर्माण 4 किमी लम्बा 198 करोड़ रुपए की लागत जो कोदहूं के समीप से शुरू होकर मुंगराबादशाहपुर नगर को बाईपास करते हुए नौवाडांडी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर समाप्त होगा। इस परियोजना को 22 सितंबर 2027 में पूर्ण किया जाना है। यह दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित होगा। इसपर एक आरओबी, एक लघु सेतु और 2 एल वी यूपी दो होंगे। वाजिदपुर से पचहटिया तक फोरलेन चौड़ीकरण होना है। 5 किलोमीटर दूरी में फोर लेन के निर्माण में 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे 31 मार्च 2028 तक पूर्ण किया जाना है। कुत्तूपुर तिराहे से सरायख्वाजा तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। 12 किमी की इस सड़क के निर्माण में 128 करोड़ रुपये खर्च होगें। इसे 31 दिसंबर 2028 तक पूर्ण किया जाएगा। इसमें दो लेन और चार लेन की सड़क होगी। मड़ियाहूं में 92 करोड़ से दो लेन में 1.5 किमी लम्बा मड़ियाहूं नगर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण 30 जून 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।रामदयालगंज में सई नदी पर दो लेन में 0.227 किमी ब्रिज का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से 29 सितंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।तीन सड़क परियोजनाओं का किये लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण कुल 3210 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से जौनपुर, भदोही, रायबरेली और प्रयागराज के बीच आवागमन आसान होगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, सेतु और अंडरपास बनाए गए हैं। इससे यात्रियों को जाम से राहत मिलने के साथ सफर का समय भी कम होगा। मछलीशहर, जंघई, दुर्गागंज होते हुए भदोही तक दो लेन सड़क 627 करोड़ की लागत से 49 किमी इस सड़क पर तीन आरओबी, 10 लघु सेतु, 2 वीयूपी और 69 कलवर्ट बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली-प्रयागराज का 63 किमी की फोर लेन चौड़ीकरण का निर्माण 1505 करोड़ की लागत से किया गया है। वहीं जगतगंज ,बाबूगंज, ऊंचाहार होते हुए अलापुर तक 24 किमी का फोर लेन बाईपास का 1078 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। जिले से गुजरे इस फोर लेन से सबसे बड़ा फायदा लखनऊ से रायबरेली के रास्ते प्रयागराज की ओर आने वाले यात्रियों को मिलेगा। साढ़े तीन से चार घंटे लगने वाला समय अब ढाई घंटे में पूरा हो सकता है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र