उप्र में नाै पीसीएस अफसराें का तबादला, प्रतीक्षारत दो अधिकरियों को तैनाती मिली
लखनऊ, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक अफसरों के तबादले हुए हैं। शासन ने गुरुवार की रात को नौ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें प्रतीक्षारत दो अधिकरियों को भी तैनाती मिली है।
तबादले के क्रम में प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी मीरजापुर बनाया है। उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, उप्र सहाकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया, सुरेश कुमार पाल मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ बनाया है।
इसी तरह भदोही की उपजिलाधिकारी बरखा सिंह को उप्र सहाकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया है। प्रतीक्षारत अविनाश गौतम को उपजिलाधिकारी आजमगढ़, अभिषेक भारती को उपजिलाधिकारी फर्रूखाबाद, अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी अमेठी और वाराणसी के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को अपर नगर आयुक्त कानपुर का प्रभार सौंपा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक