उप्र में नौ आईएएस अफसरों का तबादला
लखनऊ, 29 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की देर रात को नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, एम. देवराज को उनके मौजूदा पद प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ महानिदेशक, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुराग यादव को प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग से हटाकर समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा है।
आलोक कुमार-तृतीय को प्रमुख सचिव नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के साथ ही वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के नोडल अधिकारी का पदभार के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सौरभ बाबू को प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के साथ-साथ महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय एवं राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। रवि रंजन को प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। टीके शिबु को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अलावा यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक,यूपी इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन का प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त और शाहजहांपुर में नगर आयुक्त के पद पर तैनात डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कार्यभार सौंपा हैं।------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक