देश के विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों की पीड़ा को याद कीजिए : स्वतंत्र देव सिंह
वाराणसी, 14 अगस्त(हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापित परिवारों की पीड़ा को याद कीजिए। इसे याद कर हम लोगों की रूह कांप जाती है।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वाराणसी में मौन जुलूस में शामिल हुए स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय जिनके पास महल थे, वह कुछ ही समय में रिफ्यूजी हो गए। हिंदुओं पर जमकर अत्याचार हुआ। आजादी के बाद कांग्रेस का यह कृत्य रहा कि जो हिंदू पाकिस्तान से भारत आए, उन्हें भटकना पड़ा। उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं। उन्हें आसरा के लिए लोगों का मुंह देखना पड़ा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद