फर्रुखाबाद: गौसंवर्धन के लिए सीडीओ ने बांटे अनुमति पत्र,नंदनी योजना की दी जानकारी

 


फर्रुखाबाद, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में बुधवार को जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष फ़तेहचन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप-पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, डा अरविन्द कुमार, कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यालय से सीधा प्रसारण जूम लिंक के माध्यम से हुआ। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों के अनुमति पत्र उपस्थित अतिथियों के कर कमलों जारी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखें।

उप-पशुचिकित्साधिकारी ने सभी किसानों को अवगत कराया कि आज हमें जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि फतेहचन्द्र वर्मा ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि हमारी सरकार सदैव से किसानों के हित में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देती है। हमारे जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण किसान भाइयों की मदद के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप सदैव खड़े दिखाई देंगे।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने सभी का आभार प्रकट करते हुए उपिस्थित किसानों से इस योजना से अधिक से अधिक जुड़ने हेतु आग्रह किया।

सृजनी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के क्लस्टर मैनेजर आदित्य पाण्डेय के ने महिला किसानों को एएमसीयू प्रशिक्षण और जागरुकता के बारे में बताया गया। साथ में ज्ञान डेयरी के सहायक प्रबन्धक आर. आर. यादव उपस्थित रहे।

वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना एवं नोडल नंदलाल वर्मा ने कार्यक्रम को व्यवस्थाओं को संभाला। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar