धर्मसंघ में वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों को मिलेगा गायन संगीत का प्रशिक्षण
वाराणसी, 10 अप्रैल(हि. स.)।
वाराणसी में दुर्गाकुंड स्थित श्री धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसंघ में संचालित वेद विद्यालय के करीब 150 वेदपाठी बटुकों को 20 अप्रैल अर्थात अक्षय तृतीया के दिन से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण शिवनाथ मिश्रा म्यूजिक अकादमी के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। जिसमें बटुकों को तबला, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, गायन का प्रशिक्षण प्रमुख रूप से मिलने जा रहा है।
महामंत्री जगजीवन पांडेय ने बताया कि शिवनाथ मिश्रा म्यूजिक अकादमी को प्रख्यात सितार वादक देवव्रत मिश्र निदेशक के रूप में देख रहे है। देवव्रत मिश्र के सानिध्य में सीखने वाले वेदपाठी बटुक निश्चित ही संगीत और गायन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेदपाठी बटुक के लिए संगीत सीखने का अनुभव भविष्य की संभावना खोजेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद