विद्यापीठ के एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आराेप, किया प्रदर्शन

 


वाराणसी, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आराेप लगाते

हुए विभागीय गेट के बाहर साेमवार काे प्रदर्शन किया। एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए बिना समस्या का समाधान किया नहीं जा सकता है। मूल्यांकन में गड़बड़ी हो रही है।

छात्र आलोक, हरिओम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम रहने के बावजूद पिछले तीन से चार वर्षों में विभाग से कोई भी प्लेसमेंट नहीं हुआ है। मूल्यांकन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तकनीक का उपयोग करना चाहिए। जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके। विभाग के अध्यापकों को भी इस संबंध में ध्यान देने की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद