विंध्य दरबार में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान ने नवाया शीश, मांगा आशीष

 


मीरजापुर, 09 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान ने मंगलवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने उन्हें मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। विधायक ने मां विंध्यवासिनी के धाम में आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें विंध्यधाम की धार्मिक परंपराओं से भी अवगत कराया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर से जुड़े पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। विंध्यधाम पहुंची केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने विंध्य कॉरिडोर की आभा निहारी और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा