मुरादाबाद में 19 जुलाई काे प्रदेश स्तरीय आर्य सम्मेलन, सफल बनाने के लिए बनी योजना
मुरादाबाद, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद में आयोजित बैठक में 19 जुलाई को आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर होने वाले प्रदेश स्तरीय आर्य सम्मेलन को सफल बनाने की योजना बनाई। महानगर में पुराने आर्य परिवारों को सम्मेलन में जोड़ने को विशेष महत्व दिया गया। बैठक में महानगर में रहने वाले हर आर्य परिवार को सूचित करने का भी दायित्व दिया गया।
जिला मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने बताया कि यह सम्मेलन आर्याे का एक संगम होगा जिसको प्रदेश आर्य समाज के प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज सम्बोधित करेंगे। बैठक में जिला प्रधान अजब सिंह आर्य मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य गायत्री आर्य दिनेश दीक्षित, संतोष दीक्षित शास्त्री अमित आर्य और खुशबू आदि उपस्थित रहे।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल