मुरादाबाद में पीएनजी की सुरक्षित आपूर्ति शुरू, 44 कालोनियों को एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी

 


मुरादाबाद, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर में हर घर पीएनजी अभियान के तहत के करीब 40 कालोनियों, अपार्टमेंट और सोसायटियों को एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी है। इसके तहत एक लाख घरों को आधुनिक स्मार्ट किचन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुरादाबाद महानगर के नगर निगम क्षेत्रांर्गत के 70 में से 50 से अधिक वार्डों में पीएनजी सप्लाई पहुंच चुकी है। करीब 55,000 घरों तक पीएनजी की सुरक्षित आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

टोरेंट गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग दीपक शर्मा के मुताबिक जिले में एक लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए टोरेंट गैस लिमिटेड और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने मिलकर एक संयुक्त समिति बनाई गई है। इसी के तहत 1950 किमी एमडीपीई और 144 किमी स्टील पाइपलाइन बिछाकर करीब 55,000 घरों तक पीएनजी की सुरक्षित आपूर्ति शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद महानगर के नगर निगम क्षेत्रांर्गत के 70 में से 50 से अधिक वार्डों में पीएनजी सप्लाई पहुंच चुकी है। मुरादाबाद में 26 सीएनजी स्टेशन भी संचालित हैं। हर महीने करीब 1200 नए परिवार पीएनजी से जुड़ रहे हैं।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल