राणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, उम्मीदवारों ने लिया नामांकन पत्र
वाराणसी, 29 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी में मंगलवार को वाराणसी खंड के विधान परिषद स्नातक और विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। विधान परिषद स्नातक के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया।
वाराणसी खंड में निर्वाचन अधिकारी कमिश्नर एस. राजलिंगम के सम्मुख अपराह्न एक बजे तक चार प्रत्याशियों ने विधान परिषद स्नातक के लिए चालान धनराशि जमा कर दिया था। उन्होंने नामांकन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की। प्राप्त जानकारी में आवेदन पत्र जमा करने वाले चेहरों में तीन विधान परिषद स्नातक और विधान परिषद शिक्षक के रूप में एक व्यक्ति शामिल है। वही, 13 विधान परिषद स्नातक और विधान परिषद शिक्षक उम्मीदवारों ने सिर्फ चालान पत्र लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद