विपक्ष और लोकतंत्र की आवाज दबा रहा सत्तारूढ दल : डॉ. रागिनी सोनकर

 


जौनपुर , 11 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने रविवार काे भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिये लोगों को अनुमति नहीं दी जा रही है। युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है और पत्रकारों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चुनावी चंदे, प्रधानमंत्री केयर्स फंड और इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी पारदर्शिता की मांग की। शिक्षक एमएलसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षक वर्ग परेशान है। शिक्षकों से हर तरह के काम कराए जा रहे हैं, जबकि समाज में गुरु का सर्वोच्च स्थान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अखिलेश यादव की घोषणा के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी।---------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव