मीरजापुर में जन संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

 


मीरजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन-उर्वरक) अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों व एनडीए पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

केंद्रीय मंत्री ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से हल किया जाए। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत भाजपा, अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा