मां के दरबार पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश सिंह, 70 हजार पौधाें का किया वितरण

 


मीरजापुर, 24 मार्च (हि.स.)। नवरात्र की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने मंगलवार शाम के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गेट नंबर-3 स्थित एंट्रेंस प्लाजा के पास उद्यान विभाग के पौध वितरण स्टाल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को पौधे वितरित किए।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां के दरबार से अब तक 70 हजार पौधे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक पौधे को पुत्र की तरह पाला जाए तो वह बड़ा होकर समाज को छाया, फल-फूल और अंत में लकड़ी के रूप में भी उपयोगी बनता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। मंत्री ने मां से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लाभ देश की जनता महसूस कर रही है। इस दौरान उद्यान विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा