महोबा में अब नियमों में बंधेंगे कोचिंग सेंटर , नेशनल बिल्डिंग काेड के मानक करने हाेंगे पूरे

 

महोबा, 30 जून (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के महाेबा जिला प्रशासन कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर अब सख्त हो गया है। जिले में संचालित और नए खुलने वाले सभी कोचिंग सेंटरों के लिए नेशनल बिल्डिंग काेड के मानक कोड लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कार्रवाई शुरू करने के लिए पत्र जारी किया है।

मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के आदेश पर छात्र -छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ये कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने कोचिंग सेंटरों काे नेशनल बिल्डिंग काेड के अनुसार बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को नामित किया है। अब जिले में जितने भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं या नए आवेदन करने वाले हैं, सभी को नेशनल बिल्डिंग मानक बिल्डिंग में पूरे करने हाेंगे।

लोक निर्माण विभाग अब नेशनल बिल्डिंग काेड के मानक के तहत कोचिंग सेंटरों के लिए तैयार करेगा। इसके बाद बिना मानक पूरा किए कोई भी कोचिंग सेंटर संचालित नहीं हो सकेगा। पुराने सेंटरों को भी नए मानकों के हिसाब से अपनी बिल्डिंग अपग्रेड करनी होगी। तो वहीं प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। जिससे कोचिंग के नाम पर चल रही दुकानदारी पर लगाम लगेगी और छात्रों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी