दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो की सेवाएं शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी

 


लखनऊ, 04 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली पर्व के दिन यानी 08 नवंबर को मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) की ओर से बुधवार को पत्र जारी कर दी गई है।

जानकारी में बताया है कि दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सी.सी.एस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह छह बजे से शुरू होगी और आखिरी ट्रेन शाम सात रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:30 बजे तक जारी रहेंगी। यूपीएमआरसी ने सभी मेट्रो यात्रियों एवं शहरवासियाें को दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा