विधान परिषद चुनाव : 23 अक्टूबर को लखनऊ में 12 वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित
लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने विधान परिषद के चुनाव के मतदान के मद्देनजर 23 अक्टूबर को 12 वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मतदान 23 अक्टूबर को है, इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद लखनऊ के नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय/ माध्यमिक/ मान्यता प्राप्त/, सहायता प्राप्त (सीबीएसई /आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड ) से संचालित विद्यालयों में 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह