वाराणसी पहुंचे विहिप नेता चंपत राय ने किया दर्शन —पूजन, कहा - काशी सदैव से ज्ञान देती आई है

 


वाराणसी, 12 सितम्बर (हि. स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान से संबंधित प्रकरण की एसआईटी से क्लीन चिट मिलने के बाद शनिवार काे काशी पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने कहा कि आध्यात्मिक नगरी काशी सदैव से ज्ञान और प्रकाश देती आई है। ऐसे पवित्र स्थान पर आना सुखद आनंद की अनुभूति कराता है। काशी की गलियों में घूमते हुए उन्होंने कहा कि यह परम सुख देने वाली काशी विश्वनाथ की आध्यात्मिक नगरी है। यहां पर वेद मंत्रों की ध्वनि तथा सिद्ध संतों का दर्शन मिलता है। जो सौभाग्य की बात है।

काशी पहुंचने पर चंपत राय ने मणिकर्णिका घाट स्थित नरसिंह मठ में विराजमान योगीराज स्वामी नरसिंह भारती जी महाराज की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोचार के साथ दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीकोलाहल नरसिंह भगवान, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान राम की प्रतिमा तथा श्री त्रिकोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की।

चंपत राय के साथ विजय चौधरी, विकास मेहरा, सुरेश जयसवाल, परशुराम उपाध्याय, समर्थ केसरी, राष्ट्रवादी सौरभ, राम कृष्णा गुप्ता, एडवोकेट अनुपम खन्ना , ज्योतिषाचार्य बिट्टू झा जी, अनंत जोशी, सुजीत चौधरी, आशीष कोइराला, अनूप महाराज मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद