मीरजापुर: कलश यात्रा और दीपदान से गूंजा गुरु रविदास जयंती वर्ष का उत्सव

 


मीरजापुर, 30 जुलाई (हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा और दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दीपदान केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और भेदभाव पर समरसता की जीत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के सभी 24 मंडलों के प्रमुख मंदिरों में भी पूजा, कलश स्थापना और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, जिलामंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव, सभासद विजय प्रजापति, सोनू दूबे, प्रवीण दूबे, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा