डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन

 




जौनपुर, 17 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष डा एसपी मानव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को कपड़े से ढककर अपना विरोध दर्ज कराया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के समय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने प्रतिमा को साफ कराते हुए नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना 5 मार्च की रात की है, जब शहर के दीवानी न्यायालय और जिलाधिकारी आवास के पास स्थित तिराहे पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर अज्ञात अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी थी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव