संकिसा व नीम करोरी धाम को दिया जाएगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल का दर्जा : जयवीर सिंह

 


फर्रुखाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं फर्रुखाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि वह संकिसा व नीम करोरी धाम को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनायेंगे।

मंत्री जयवीर सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया कि आपने संकिसा बुद्ध स्तूप को लेकर बौद्धों एवं सनातनियों के बीच चल रहे विवाद को निपटने का वादा किया था, उसमें क्या हुआ है? इस पर पर्यटन मंत्री श्री सिंह ने पास बैठे विधायक सुशील शाक्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधायक के प्रयास से विवाद का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संकिसा के विकास के लिए जमीन की जरूरत है। जमीन खरीदने के लिए धन उपलब्ध है। वहीं दूसरी तरफ नीम करोरी धाम को भी पर्यटन का दर्जा दिया जाएगा और इस तपोस्थली को महानगरों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar