जयप्रकाश चतुर्वेदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और कर्मनिष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा - राज्य मंत्री

 


वाराणसी, 26 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु, माध्यम उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को वाराणसी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, पूर्व संगठन मंत्री तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जयप्रकाश चतुर्वेदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन के प्रति समर्पण, सादगी और कर्मनिष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा।

राज्य मंत्री ने कहा कि जयप्रकाश चतुर्वेदी ने अपने अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व से असंख्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा संगठन को सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दिया। बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समस्त भाजपा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद