वाराणसी में छात्र छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली

 


वाराणसी, 10 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में गहनी आयर क्षेत्र के सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। इससे पहले छात्र -छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल रहे छात्र छात्राओं ने तख्तियां लेकर नशा विरोधी नारे लगाएं। उन्होंने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' और 'नशामुक्त युवा, नशामुक्त समाज' जैसे नारे लगाए।

रैली को विभिन्न चौराहे से लाकर पुनः महाविद्यालय में समाप्त किया गया। रैली के समापन के बाद महाविद्यालय में नशामुक्ति विषय पर संगोष्ठी की गई। जिसमें प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने जोर दिया कि युवा को नशे से बचना जरूरी है। पूरे समाज को तभी नशा से बचाया जा सकेगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपना विषय रखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद