मीरजापुरः पीएचसी हलिया का निरीक्षण कर परखी स्वास्थ्य सुविधाएं

 


- ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और प्रसव कक्ष का लिया जायजा, कमियां दूर करने के निर्देश

मीरजापुर, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के नोडल अधिकारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केवी सिंह और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रजनीश मिश्र ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी।

अधिकारियों ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी डॉ. केवी सिंह ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अभिषेक जायसवाल, संतोष गौतम, आलोक तिवारी, आलोक पटेल, अखिलेश तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा