मीरजापुर : संगोष्ठी में उठी यूसीसी जल्द लागू करने की मांग

 


मीरजापुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के नैनागढ़ पैलेस में रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के महत्व और सामाजिक प्रभाव पर आयोजित दो दिवसीय विचार संगोष्ठी का समापन हुआ। दूसरे दिन वक्ताओं ने एक देश, एक कानून की अवधारणा पर विचार रखते हुए समान नागरिक संहिता जल्द लागू करने की मांग की।

संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान की उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय क्षेत्रीय शाखा की ओर से आयोजित संगोष्ठी की शुरुआत वंदे मातरम के गान से हुई। संस्थान के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और अवैतनिक सचिव डॉ. राजेश सिंह मौजूद रहे।

वक्ताओं राज बहादुर सिंह यादव, डॉ. दिनेश चंद्र त्रिपाठी, मणिशंकर और केके यादव सहित अन्य सदस्यों ने यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। उन्होंने राष्ट्रहित में इसे शीघ्र लागू करने की अपील की। सभापति ने सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा