बालिकाओं के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध : जगदीश त्रिपाठी

 


वाराणसी, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने साेमवार काे कहा कि भाजपा सरकार का विकास मॉडल केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों के स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य की प्रतिबद्धता से भी जुड़ा हुआ है। उन्हाेंने बताया कि इस वक्त 1.15 करोड़ बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य लिया गया है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हम सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को लग रही मुफ्त एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 दिनों तक वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। वाराणसी के हर एक परिवार से अपील है कि बालिकाओं को समय रहते वैक्सीन लगवाने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद