राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज निर्माण में 3.58 करोड़ रुपये पानी में बह गए : डॉ अम्बरीष राय
वाराणसी, 22 सितम्बर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भोजूवीर स्थित दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अम्बरीष कुमार ने बताया कि जिले में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण बिना जमीन की पड़ताल किए बिना हुआ था। जिसके बाद कॉलेज की जमीन पर एक विवाद शुरू हो गया और इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक के बाद जुलाई 2022 से काम बंद है। वही, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण में 3.58 करोड़ रुपये पानी में बह गए। जो एक तरह से जनता का ही धन है।
डॉ अम्बरीष राय ने कहा कि
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण से पहले अधिकारी इतने दूरदर्शी थे कि बिना अस्पताल बने ही लाखों के उपकरण खरीद कर रख लिए थे। जो उपकरण अब डिब्बों में बंद कबाड़ हो रहे हैं। बड़ी लापरवाही हुई और अब
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का क्या हाल हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घोर लापरवाही को लेकर वाराणसी के तमाम होम्योपैथ से जुड़े चिकित्सकों में गुस्सा है। कॉलेज का विवाद जल्द से जल्द निस्तारण की ओर बढ़ना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद