होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मीरजापुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने स्ट्रांग रूम व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
25, 26 व 27 अप्रैल को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
अधिकारियों ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज व जुबली इंटर कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण कर सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा