होली पर्व पर उप्र और बिहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन
वाराणसी, 02 मार्च (हि.स.)। होली पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश (उप्र) और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक ने साेमवार काे दी।
उन्होंने कहा कि 05089 व 05090 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी, छपरा से 05 से 14 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 06 से 15 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। इसी तरह 05741 व 05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन, किशनगंज से 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार काे तथा लालकुआं से 06 से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
उन्होंने आगे कहा कि होली विशेष ट्रेनों में 09020 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अनारक्षित होली विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 02 मार्च, 2026 सोमवार को 23.35 बजे से किया जायेगा। 05183 व 05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ होली विशेष गाड़ी का संचालन आजमगढ़ से 07 एवं 14 मार्च 2026 को तथा बांद्रा टर्मिनस से 09 एवं 16 मार्च 2026 को किया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद