होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व : चौधरी भूपेंद्र सिंह
मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी भेदभाव, मनमुटाव और बैर को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के रंग में रंग जाने का पर्व है। होली लोक पर्व होने के साथ ही अच्छाई की बुराई पर जीत, सदाचार की दुराचार पर जीत व समाज में व्याप्त समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है।
यह बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में भाजपा कार्यालय पर आयोजित होली कार्यक्रम में कहीं। बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में रंगों का उत्सव होली त्यौहार मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक.दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने गुजियां व मिष्ठान भी एकदूसरे को खिलाया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, नवीन चौधरी, चकित चौधरी, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, विशाल त्यागी, हेमराज सैनी, सुनीता शर्मा, चंद्र प्रजापति, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, सर्वेश पटेल, शशी किरण, हेमा खत्री, धर्मेश सैनी, अभिषेक चौबे, हेमा खत्री, पूर्णिमा खन्ना, शीतल राजपूत आदि उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल