हाथरस में ओलंपियाड में स्कूली बच्चों ने दिखाई गणितीय दक्षता
Apr 12, 2026, 21:01 IST
हाथरस, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सादाबाद कस्बे के श्री वासुदेव विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में मैक्स ओलंपियाड द्वारा स्कूल स्तरीय गणित प्रतियोगिता का रविवार काे आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक कक्षा से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पांच-पांच विद्यार्थियों को मैक्स ओलंपियाड की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा का अगला चरण जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवि अग्रवाल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना