सादाबाद में इलेक्ट्रिक टेंपो चोरी, बैटरी भी ले उड़े चोर

 


हाथरस, 24 मार्च (हि.स.)। हाथरस कस्बे के हाथरस मार्ग स्थित कृष्णा नगर इलाके में चोरों ने बीती रात लोहे की जंजीर और ताले से बंधे इलेक्ट्रिक टेंपो को चोरी कर लिया। टेंपो के पास रखी एक पड़ोसी की बैटरी भी ले गए।

कृष्णा नगर स्थित एक खाली प्लॉट में प्रवीण कुमार पुत्र लाल सिंह ने इलेक्ट्रिक टेंपो रोज की तरह खड़ा किया था। टेंपो को सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जंजीर से बांधा था। इसके बावजूद अज्ञात चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर टेंपो को चोरी कर ले गए। टेंपो के समीप रखी एक अन्य व्यक्ति की बैटरी भी चोरों ने नहीं छोड़ी और उसे भी साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित टेंपो मालिक प्रवीण कुमार ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना