हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 


हाथरस, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक निवासी बुद्धू नगला, थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रूप में हुई है। विवेक देर रात मोटरसाइकिल से किसी रिश्तेदारी में सिकंदराराऊ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक विवेक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा ने पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना