प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा को वर्ष 2026 का ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’ मिला

 


देवरिया, 27 मई (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, शोध एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

देवरिया स्थित प्रेस्टिज संस्थान परिसर में बुधवार काे आयोजित समारोह में प्रो. सिन्हा को वाग्देवी की प्रतिमा, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र तथा ₹26 हजार की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पिछले छह वर्षों से अकादमिक और सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र के विद्वानों को प्रदान किया जाता है। प्रेस्टिज संस्थान के निदेशक शिव नारायण सिंह ने बताया कि इस वर्ष सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय सैनी तथा अमर कुशवाहा निर्णायक मंडल में शामिल थे । प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा, दक्षिण एशियाई मामलों और मीडिया अध्ययन के विशेषज्ञ के रूप में देश-विदेश में पहचान रखते हैं।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक