समाज को विश्वास में लेकर ही कोई कार्य करना चाहिए - हंसराज विश्वकर्मा
वाराणसी, 04 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित बी.के.आर.एस. होटल में रविवार काे आयोजित कमांडो सेंचुरियन टीम अभिकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने तमाम अभिकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत से आज सभी अभिकर्ता सम्मान पाते दिख रहे हैं। मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए, आज समाज को विश्वास में लेकर ही कोई कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सम्मानित किया। हंसराज विश्वकर्मा ने सभी अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके समर्पण, परिश्रम एवं कार्यक्षमता की सराहना की। साथ में, सभी सम्मानित अभिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अभिकर्ताओं को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद