मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में 26 को राज्यपाल का प्रथम आगमन

 


मीरजापुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में 26 फरवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का प्रथम आगमन होगा। उनका कार्यक्रम देवरी कला, मड़िहान स्थित निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:55 बजे प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 11:05 से 11:30 बजे तक निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगी। इसके बाद 11:30 से 11:35 बजे तक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 11:35 से 11:40 बजे तक वह विश्वविद्यालय निर्माण में लगे श्रमिकों के बच्चों को उपहार वितरित करेंगी। 11:40 से 12:00 बजे तक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके पश्चात 12:05 बजे उनका प्रस्थान होगा।

कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि राज्यपाल के प्रथम आगमन से विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा उनके मार्गदर्शन में संस्थान अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा