असरारुल हक़ अंसारी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष
May 27, 2026, 20:04 IST
गोरखपुर, 27 मई (हि.स.)।
समाजवादी पार्टी गाेरखपुर महानगर की अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष के पद पद असरारुल हक़ अंसारी को नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय