गोरखपुर पुलिस में आंशिक फेरबदल, आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

 


गोरखपुर, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में गुरुवार काे पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल करते हुए 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी आभा सिंह को कैंट सर्किल का क्षेत्राधिकारी (सीओ) नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरुणकुमार एस को सीओ लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आभा सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर की निवासी हैं और गोरखपुर में उनकी यह नई तैनाती है। इससे पूर्व वह झांसी और महाराजगंज जनपद में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय